
- मेष की आकृति मेंढे के समान होती है।
- वृष बैल के आकार का होता है।
- मिथुन की आकृति युग्मित पुरूष तथा स्त्री जैसा है। स्त्री के हाथ में वीणा और पुरूष के हाथ में गदा है।
- कर्क का स्वरूप केंकड़े की तरह है।
- सिंह की आकृति शेर की तरह है।
- कन्या का स्वरूप ऐसा है कि नाव में एक कन्या है और उसके हाथ में दीपक है।
- तुला का स्वरूप बाज़ार में तराजू लेकर कुछ तौलते हुए पुरूष जैसा है।
- वृश्चिक की आकृति बिच्छू के सदृश है।
- धनु का स्वरूप हाथ में धनुष लिए हुए ऐसे मनुष्य जैसा है जिसके कमर से नीचे का भाग घोड़े जैसा है।
- मकर का मुँह(गले से ऊपर का भाग) मृग की तरह और शेष शरीर मकर (मगरमच्छ) की तरह है।
- कुम्भ की आकृति हाथ में खाली घड़ा लिए मनुष्य जैसी है।
- मीन दो मछलियों के जोड़े के रूप में है जिसमें दोनों मछलियों की पूँछें एक दूसरे से उलटी दिशा में हैं अर्थात् एक के मुख पर दूसरे का पूँछ है।
1 टिप्पणी:
I somewhere read that Makar is Goat in the upper body and fish in the lower body.
Why it is different?
एक टिप्पणी भेजें